विजय कुमार पप्पू की रिपोर्ट
छपरा/मकेर: कृषि विभाग के पदाधिकारी के लापरवाही के कारण किसान को फसल क्षति की राशि नही भेजने तथा कार्यालय बंद कर पदाधिकारी तथा कर्मी फरार रहने के विरोध में जिला प्रमुख संघ अध्यक्ष सह मकेर प्रमुख अभिषेक कुमार के नेतृत्व में दर्जनों जन प्रतिनिधि और महिलाओ ने कृषि कार्यालय में मंगलवार को तालाबंदी कर दिया। तालाबंदी के उपरांत गुस्सा इजहार करते हुए महिला किसानो ने डीजल सब्सिडी की फार्म जामा नही करने फसल क्षति की राशि नही भेजने समेत कई आरोप पदाधिकारी तथा कर्मी पर लगाया गया। जबकि प्रमुख ने उचित किसानो को सरकार की अनुदान की राशि से वंचित रखने दलाल के माध्यम चेहते लोगो को राशि निर्गत करने कार्यालय में नियमित पदाधिकारी कर्मचारी का नही आने समेत कई आरोप लगाया। प्रदर्शन में समिति प्रतिनिधि अजय कुमार गुप्ता लालझरी देवी सुरमिना देवी जनकिया देवी चंदा देवी देवंती देवी आदि शामिल थे।