रमेश शंकर की रिपोर्ट
समस्तीपुर: जिले के उजियारपुर प्रखण्ड क्षेत्र के बैकुंठपुर ब्रहण्डा पंचायत के पचपैका गांव में महान समाजसेवी नेता जॉर्ज फर्नांडिस के कृतित्व को जीवंत रखने के लिए रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कमल की अध्यक्षता में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। स्व. जार्ज के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए रालोसपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुनीता शर्मा ने देश में आपातकाल के दरमियान उनके द्वारा की गई जन जागृति और रेल मजदूरों के संघर्ष को धारदार बनाने के साथ-साथ मुजफ्फरपुर शहर को मिनी मुंबई बनाने के अधूरे सपने जैसी बात को प्रमुखता से रखी। पंचायत राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो अमरेश महतो, जिला महासचिव अशोक कुमार, जिला सचिव यशवंत कुमार, दलसिंह सराय प्रखंड अध्यक्ष सीताराम महतो ,मुखिया सुनीता देवी, समाज सेवी प्रमोद कुमार महतो ,पंचायत अध्यक्ष राम सागर महतो, समाजसेवी मनोज कुमार पासवान, कुमारी कार्तिका जयनाथ शर्मा, छोटू बाबू नीलम देवी ,सुलोचना देवी ,शीला देवी उर्मिला देवी ,ममता देवी, श्यामा देवी मंजू देवी ,चंदू देवी, शांति देवी, रेखा देवी नीतू शर्मा नीलम देवी सियाराम शर्मा, गुरुदेव कुमार पटेल ,मोहम्मद चांद, सनातन यादव ,हरेराम यादव, महावीर महतो, राम स्वार्थ महतो, शंकर शर्मा आदि ने भी अपने अपने विचार रखते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।