आर.पी.मौर्या संवाददाता
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य के सभी स्कूलों में मराठी भाषा पढ़ाना जरुरी बनाने के लिए एक कानून बनाएगी जिसमें आईसीएसई और सीबीएसई से संबद्ध स्कूल भी शामिल किया जायेगा। फडणवीस ने विधान परिषद को सूचित किया कि राज्य शिक्षा बोर्ड से इतर अन्य बोर्ड से जुड़े स्कूलों में मराठी भाषा पढ़ाने के लिए एक प्रावधान पहले से ही है।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा है कि यदि कुछ ऐसे स्कूल हैं जो छात्रों को मराठी भाषा नहीं पढ़ा रहे हैं तो हम उनके खिलाफ कार्रवाई भी किया जायेगा और आवश्यकता पड़ने पर मौजूदा कानून में संशोधन किया जा सकता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राज्य के सभी स्कूलों में मराठी भाषा पढ़ाया जाय। राज्य में मराठी भाषा की पढ़ाई को जरुरी करने के लिए एक बड़ा आंदोलन 24 जून को मुंबई के आजाद मैदान में आयोजत किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि कुछ स्कूल, विशेष रूप से सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के,इस नियम का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। हम कानून में बदलाव करके इनपर कड़ी कार्रवाई करेंगे और महाराष्ट्र में मराठी शिक्षा सभी के लिए जरुरी होगी। इसके लिए कानून में बदलाव करना जरूरी होगा।