ऋषी तिवारी
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा ने शनिवार को अपनी 18वीं लिस्ट जारी कर दी है और इस लिस्ट में हरियाणा के 8 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं। मध्य प्रदेश की 3, ओडिशा की एक, राजस्थान की 4 और यूपी की 4 सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की पुरुलिया और झारखंड की 3 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।
इस लिस्ट में बीजेपी ने सबसे ज्यादा हरियाणा के 8 उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। इसमें फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह को फिर से टिकट दिया गया है। अंबाला से रतनलाल कटारिया को बीजेपी ने टिकट दिया है। कुरुक्षेत्र से नायब सिंह सैनी, सिरसा से सुनीता दुग्गल, करलाल से संजय भाटिया, सोनीपत से रमेश चंद्र कौशिक, भिवानी महेंद्रगढ़ से धर्मवीर सिंह को टिकट मिला है।
यहां से बीजेपी ने विवेक सेजवलकर को टिकट दिया है। वह इस समय ग्वालियर के मेयर हैं। छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ के सामने बीजेपी ने नाथन शाह को उतारा है. देवास से महेंद्र सोलंकी को टिकट दिया गया है।
झारखंड के चतरा से बीजेपी ने सुनील सिंह को, कोडरमा से अन्नापूर्णा यादव को मैदान में उतारा है। रांची से संजय सेठ को टिकट दिया गया है। ओडिशा की जगतसिंहपुर सीट से बिभुप्रसाद तराई को मौका दिया गया है। इसके अलावा ओडिशा की दो विधानसभा सीटों के लिए भी चेहरों का ऐलान हो गया है। केंद्रपाड़ा से सुनाकर बेहरा और ककटापुर से रबी मलिक को टिकट दिया गया है।