सौरभ सिंह
नई दिल्ली | पश्चिम बंगाल में सीबीआई और ममता बनर्जी के बीच शुरू हुई खींचतान राजनीतिक रंग ले चुकी है और इसका असर सोमवार को संसद की कार्यवाही में भी नजर आया।केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में सरकार का पक्ष रखते हुए बयान दिया। ममता बनर्जी बनाम सीबीआइ विवाद को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कल जो कुछ भी हुआ वह असंवैधानिक है। देश में इससे इस तरह की घटना नहीं हुई।लोकसभा में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले ऐसी घटना कभी नहीं हुई। सीबीआई अधिकारियों को रोका गया। जनता की कमाई को सारदा समूह ने हड़प लिया। सीबीआई अफसरों को बलपूर्वक थाने ले जाया गया। उन्होंने कहा कि मैंने राज्यपाल से रिपोर्ट मांगी है। पश्चिम बंगाल सरकार जांच में मदद करे। राजनाथ सिंह के बयान के दौरान TMC के सांसद लगातार हंगामा और नारेबाजी कर रहे हैं। वे सीबीआइ को तोता बता रहे हैं। इस पर हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। लोकसभा में भी इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ।