अंजुम आलम की रिपोर्ट
जमुई: संविधान बचाओ संघर्ष समिति व महागठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर स्थित कचहरी चौक के चारों ओर बांस और ट्रक लगा कर पूरी तरह चक्का जाम कर दिया। घंटों जाम के बाद गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। यात्री भी काफी परेशान होते रहे। 13 प्वाइंट रोस्टर के खिलाफ संविधान में संशोधन को लेकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं सभी कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर प्रदर्शन भी किये। भारत बंद का समर्थन विपक्ष के महागठबंधन का भी मिला। चक्का जाम कर रहे कार्यकर्ताओं ने बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार मनमानी कर रही है। मौके पर मौजूद रालोसपा के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार मंडल ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार तानाशाहों की सरकार बन गयी है। हर समय नये-नयें कानून पारित कर जनता को ठगने का काम कर रही है।
साथ ही वोट बैंक के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते है।वहीं राजद के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार राम ने बताया कि बिहार व केन्द्र की गलत नितियों के चलते बिहार विकास से दूर होता जा रहा है। बिहार में हर जगह लूट मची हुयी है।वहीं त्रिवेणी यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा के चुनाव में जनता इस जुमलेबाज सरकार को जबरदस्त सबक सिखाने का कार्य करेंगी। वहीं संविधान बचाओ संघर्ष समिति द्वार केन्द्र सरकार से कई मांग की है जिसमे ग्रामीण आधार पर जनगणना किया जाए और इसका रिकार्ड आम जनता के सामने रखा जाए। सेंट्रल यूनिवसिटी में दलितो की संख्या नगन्य है उसे बढ़ाया जाए। क्योकि वहां एक भी दलित प्रोफेसर नहीं है। प्रधानमंत्री कार्यालय व सचिवालय में जितने भी आईएस व आईपीएस का पद है उसमें संविधान के अनुसार सभी को आरक्षण दिया जाए। सहित अन्य मांगें शामिल है। मौके पर दशरथ मंडल, संविधान बचाओं संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोपाल कुमार गौतम, धमेंन्द्र कुमार, मो0 सलामुल अंसारी, गुडडु यादव, मंटु कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे। संविधान में संशोधन के विरोध में भारत बंद के दौरान चकाई जैक एवं बामदह मोड़ को लगभग 6 घंटे तक कार्यकर्ताओं ने जाम कर दिया। इधर जाम से सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंसी रही। जाम से चकाई-देवघर, चकाई-जमुई, चकाई-गिरिडीह जाने वाली वाहनों की लंबी कतार लग गयी।मौके पर चकाई प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार चाँद एवं चकाई इंस्पेक्टर चंदेश्वर पासवान जाम स्थल पर पहुँच कर जाम हटवाया। इस दौरान चकाई बीडीओ सुनील कुमार,चकाई इंस्पेक्टर चंदेश्वर पासवान, सब इंस्पेक्टर संजीत कुमार सहित बीएमपी के जवान जाम हटाने में लगे हुए थे।