बॉलीवुड में एक्टिंंग गुरू रोशन तनेजा विद्यालय ऑफ़ एक्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता था। हिंदी सिनेमा की हिट फिल्मों के लिए उन्होंने कई एक्टर्स को तैयार किया था।सितारों को एक्टिंग सिखाने की वजह से ही उन्हें एक्टिंग गुरू के नाम से जाना जाता था।शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, जया बच्चन, अनिल कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे सितारे उनको अपना एक्टिंग गुरु मानते है।
एक्टिंग गुरु के तौर पर मशहूर रोशन तनेजा का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके बेटे ने शनिवार सुबह इस बात की जानकारी मीडिया को देते हुए कहा कि मेरे पिता जी का शुक्रवार रात तकरीबन 9:30 बजे निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार शाम 4: 30 बजे मुंबई के सांताक्रुज वेस्ट के विद्युत शमशान गृह में किया जाएगा। रोशन अपने पीछे पत्नी मिथिका और बेटे रोहित, राहुल को छोड़ गए हैं।