
नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई। पेट्रोल के दाम में सात पैसे जबकि डीजल के दाम में छह से सात पैसे की वृद्धि की गई है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों तेजी का सिलसिला पिछले चार दिनों से जारी है, जिससे आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में और इजाफा हो सकता है।
पेट्रोल | डीजल | |
दिल्ली | 70.46 | 65.73 |
कोलकाता | 72.57 | 67.51 |
मुंबई | 76.10 | 68.83 |
चेन्नई | 73.14 | 69.44 |