रमेश शंकर झा, समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर:- जिले के राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हसनपुर विधानसभा के क्षेत्र के हसनपुर प्रखंड एवं बिथान प्रखंड के महिला प्रकोष्ठ का संगठन विस्तार किया। जिसमें हसनपुर महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में उषा देवी को मनोनीत किया गया। वहीँ बिथान प्रखंड महिला रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में प्रतिभा देवी को महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष समस्तीपुर सुनीता शर्मा ने मनोनीत किया।
जिसमें युवा रालोसपा के प्रदेश महासचिव देवव्रत सिंह कुशवाहा, युवा प्रखंड अध्यक्ष हसनपुर भूषण प्रसाद सिंह, नरेश रजक, नीलम देवी, राम कुमार रजक, युवा विथान प्रखंड अध्यक्ष स्वतंत्र कुशवाहा, अति पिछड़ा जिला उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, राम पुकार महतो, निर्मला देवी, सुगिया देवी, सविता देवी, रमिता देवी, बुधनी देवी, श्यामा देवी, प्रमिला देवी, रूबी कुमारी, पुष्पा कुमारी, रजनी कुमारी, राजकुमार इत्यादि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे। साथ ही युवा प्रदेश महासचिव देवव्रत सिंह कुशवाहा ने कहा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक- एक प्रमुख कदम है।
इसी कदम की मजबूती हेतु राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने आज ही के दिन महिला के अधिकारों एवं उनकी आवाज को उठाने के लिए महिलाओं के हाथों को मजबूत किया गया। ताकि सरकार से सामाजिक न्याय को लागू करने की बात मजबूती से रख पाए।