रिपोर्ट,मो.अंजुम आलम,जमुई (बिहार)
जमुई:-रमज़ानुल मुबारक के महीने की पहली जुमा में जिले के सभी मस्जिदों में नमाज़ अदा करने के लिए रोजेदारों की काफी भीड़ लगी रही।वहीं जुमा के दिन में जिले के सभी मस्जिदों में निर्धारित समय पर नमाज़ अदा की गई।वहीं सभी रोजेदार वक़्त से पहले ही मस्जिद में नमाज के लिए आकर अपनी जगह लेकर इबादत में लगे रहे।पवित्र महीना रमज़ान के मौके पर सभी घरों में बच्चे,बूढ़े,जवान और महिलाएं पाक कुरान की तिलावत जोरशोर से कर रहे हैं।वहीं सभी लोग अल्लाह की इबादत में लगे हैं।शुक्रवार को शहर के जामा मस्जिद, महिसौड़ी मस्जिद, मिर्चा मस्जिद, गौशिया मस्जिद, भछियार पठान टोला नूर मस्जिद, इस्लामनगर मस्जिद, नीमारंग मस्जिद, हांसडीह मस्जिद, सतगामा मस्जिद सहित लोहरा, अड़सार, अमरथ, आमीन, दीननगर गांव सहित कई मस्जिदों में नमाज अदा की गयी।
इसके अलावा सिकंदरा, महादेव सिमेरिया समेत अन्य मस्जिदों में बहिनजुमे की नमाज जोर-शोर से अदा की गयी। वहीं मौलाना अय्यूब अंसारी ने कहा कि रमजान का महीना पवित्र महीना है।जो लोग इस महीने में रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते है उनके घरों में अल्लाह की रहमत बनी रहती है।आगे उन्होंने कहा कि सभी मुसलमान भाईयों को रोजा रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रोजा रखने से रहमत की बारिश होती है। घरों में सुख-शांति बनी रहती है।घरों में खुशियाली आती है।दुख दूर होता है।इस महीने में जितना खर्च किया जाता है उतना ही बरकत होती है।बताते चलें कि इस रमजानुल मुबारक के महीने में शाम के समय रोजेदारों ने काफी उत्साह के साथ रोजा खोला। जगह-जगह दुकानों में भी लोग रोजा खोलते देखे गए।