
पटना: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी का अपमान करन के मामले में पुलिस ने कटिहार से एक योगी सूरजनाथ के व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। योगी पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में प्रियंका गंधी की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की और उसके साथ अश्लील टिप्पणी किया।
पुलिस के अनुसार योगी सूरजनाथ शहर के बिनोदपुर इलाके का रहने वाला है। जिसने 30 जनवरी को एक ट्वीट किया, जिसके खिलाफ शिकायत मिली हैं। आरोपी अपने आप को सोशल मीडिया पर ‘मोदी भक्त’ बताता है। वह ‘भाजपा के मिशन 2019′ के साथ भी जुड़ा हुआ है। हालांकि बीजेपी जिला इकाई प्रमुख मनोज राय ने कहा कहा कि इस व्यक्ति का पार्टी से कोई संबंध नहीं है।
आपको बता दें कि, आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अपनी घटती लोकप्रियता में जान फूंकने के इरादे से एक बड़ा फैसला लेते हुए कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी को सार्वजनिक राजनीति में आने का ऐलान किया है, उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का कमान दिया गया है। एक ओर प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित दिख रहे हैं, जबकि इधर दूसरी ओर विरोधी खेमे में खलबली मची है।
प्रियंका के राजनीति में आने के बाद बीजेपी व अन्य विरोधी दलों के नेता राजनीतिक बयानबाजी में लगे हैं। सोशल मीडिया पर भी काफी संख्या में लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जो प्रियंका को लेकर आपत्तिजनक कमेंट कर रहे हैं। इससे पहले अभिनेत्री पायल रोहतगी ने भी प्रियंका की तुलना सनी लियोनी से करते हुए आपत्तिजनक कमेंट की थी।